फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, धमकाया

Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गांव के युवक पर लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

न्यूरिया (पीलीभीत)। घर में घुसकर गांव के एक व्यक्ति ने किशोरी को दबोच छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर पर मचाने पर ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर काम कर रही थी। रविवार को गांव का ही नन्हे लाल मौका पाकर घर में घुस आया और किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देता हुआ भाग गया। थानाध्यक्ष न्यूरिया नरेश कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें