फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तार चोरी के संदेह मे दर्जन भर लोगो को थाने पर बुलाकर की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के जंगल में विद्युत तार चोर गिरोह सक्रिय है। चोर विद्युत निगम को कई लाख रुपये का चूना लगा चुके हैं। बुधवार को जेई देहात देवराज सिंह ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर कहा कि चोरों ने ग्राम डगरपुर के जंगल में लगे बिजली के 23 खंभों से करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत के विद्युत तार किए। पुलिस ने तार चोरी के संदेह पर क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी 12 लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बुलवाया। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि ग्राम रटौल के कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाने बुलवाया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही तार चोर गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें