फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ हरियाणा निवासी एक शराब तस्कर को दबोच लिया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे से आती कार को चेकिंग के लिए रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से अरुणाचल मार्का 28 पेटी अंग्रेेजी शराब बरामद हुई। पुलिस कार समेत तस्कर को थाने ले आई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रोहित निवासी ग्राम खरावड़ थाना सांपला जिला रोहतक हरियाणा बताया। बताया कि वह शराब को खेकड़ा में बिक्री के लिए लाया था। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कर का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें