खेकड़ा (बागपत)।
रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप न होने से यात्रियों को आए दिन ट्रेन लेट होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से सुबह 11 बजे के बजाय शामली जाने वाली यात्री ट्रेन 54475 अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से करीब एक बजे खेकड़ा स्टेशन पर पहुंची। तेज गर्मी में यात्रियों को परेशानी उठाकर ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों में रेलवे विभाग के प्रति आक्रोश है। परेशान यात्री पुनीत, संदीप शर्मा, प्रवीन कुमार, बिट्टू, रिजवान, सुमित, मयंक, सौरभ आदि ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराने की मांग की।