खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने हरियाणा से सेंट्रो कार में तस्करी कर लाई दस पेटी देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार देर रात्रि सूचना मिली की कि सफेद रंग की सेंट्रो कार में हरियाणा से देसी शराब तस्करी कर लाई जा रही है। पुलिस ने पाठशाला मार्ग पर घेराबंदी कर कार सहित तस्कर को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। कार की तलाशी लेने पर हरियाणा से तस्करी कर लाई देसी शराब की दस पेटी बरामद हुई। पूछताछ में शराब तस्कर ने अपना नाम विक्रम निवासी खेकड़ा बताया।