फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बार्डर पर चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा (पीलीभीत)।खटीमा से चोरी मोटर साइकिल का सौदा करने जा रहे आटो लिफ्टर को हजारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल बार्डर से धर दबोचा। उसके पास से चरस और तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हजारा थाना पर तैनात दरोगा अजय चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि आटो लिफ्टर नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी बगीचा सिंह पुत्र लाल सिंह खटीमा से हाल में चोरी की गई मोटर साइकिल को बेचने के लिए नेपाल जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने भुरजनिया गांव के पास घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक 12 बोर तमंचा, दो कारतूस और 460 ग्राम चरस बरामद हुई। एसएचओ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से खटीमा से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है। उसको मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें