फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ को चेतावनी, बाबू को प्रतिकूल प्रविष्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा में अमरिया की स्थिति खराब पाई गई। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को चेतावनी दी है साथ ही पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। ग्राम पंचायत चयनित लाभार्थियों की जांच के बाद उनकी सूची का सत्यापन किया जाना है और सत्यापन के बाद लाभार्थियों के खाते में धनराशि की पहली किश्त भेजी जानी है। धींगा मस्ती के चलते इनकी प्रगति अच्छी नहीं पाई गई है। प्रभारी सीडीओ आरबी भास्कर ने खंड विकास अधिकारियों की बैठक की प्रधानमंत्री आवासों की समीक्षा की। इसमें अमरिया की स्थिति सबसे खराब पाई गई। ब्लाक क्षेत्र में 453 आवास बनाने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष मात्र 38 आवासों की प्रगति रिपोर्ट ही प्राप्त हुई। इस पर सीडीओ बीडीओ अमरिया प्रेम सिंह को चेतावनी जारी की है साथ ही ब्लाक के बाबू (पटल सहायक) हरीश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टी दी है। सीडीओ ने बताया कि आवासों के लिए शासन से पहली किश्त के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है।
00000
15 तक पूरी करें आवासों की जीओ टैंगिंग
शासन ने प्रधानमंत्री आवास का काम पूरा कराने के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया है। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि सभी बीडीओ 15 अगस्त तक जीओ टैगिंग, स्वीकृति, प्रथम किश्त का भुगतान आदि का कार्य पूर्ण कर लें। समय से कार्य पूरा न होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें