फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर अश्लील बात करने वाले रिश्ते के चाचा को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती अपने परिजनों के संग सोमवार की सुबह खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा उसके रिश्ते का चाचा आए दिन उसके फोन पर फोन अश्लील बात करता है और उसे अपने घर बुलाने की बात कहता है। विरोध करने पर उसे और परिजनों को मारने की धमकी देता है। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना का पता लगने पर परिजन आक्रोशित हो गए। साथ ही गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि युवती की तहरीर मिल गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें