खेकड़ा (बागपत)।
बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी आर्मी का एक सैनिक रविवार की रात्रि में खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में आया हुआ था। शादी खेकड़ा स्थित एक मैरिज होम में थी। वह शादी में खाना खाने के बाद रात्रि में रुक गया और रात्रि में उसे नींद की झपकी आ गई। नींद आने के कुछ देर बाद जागने पर उसके पास से उसकी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल चोरी हुई मिली। पिस्टल चोरी होने पर समारोह स्थल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उसने सोमवार की सुबह रिश्तेदारों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंच अपनी लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।