फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 12 Nov 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खाना खाकर परिवारीजनों के साथ सोया हाईस्कूल का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर दूसरे दिन पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने सुरागरसी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मसीत गांव निवासी ताराचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार कस्बा बरखेड़ा के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। रविवार रात खाना खाने के बाद वह दादी और अन्य परिवारीजनों के साथ सोने चला गया। पिता कुछ ही दूरी पर अपने सेलर में सो रहे थे। रात 12 बजे के बाद जब परिवारवालों की आंख खुली तो छात्र नदारद मिला। चारपाई के पास उसकी चप्पलें रखी हुई थी। इसके बाद परिवारीजनों ने छात्र को काफी तलाशा, लेकिन कोई सुध नहीं मिल सकी। पुलिस को घटना की तहरीर देकर पिता ने बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है। पिता ने किसी तरह की रंजिश से तो इनकार किया है, लेकिन छात्र के अचानक लापता होने पर अपहरण की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि पिता से मिली तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। छात्र के बारे में सुरागरसी को पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें