फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप, रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से तमंचे के बल पर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री 30 सितंबर को रात आठ बजे मोहल्ले में ही स्थित सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। वहां पहले से ही मौजूद एक महिला किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गई। वहां पहले से ही मौजूद दो युवकों ने किशोरी से तमंचों के बल पर गैंगरेप किया और घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने डर के मारे घर वालों को नहीं बताया। अगले दिन इनमें से एक युवक ने शाम को किशोरी के घर घुसकर उसे दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर घर वाले मौके पर पहुंचे, तभी युवक भाग गया। भागते समय युवक का गमछा किशोरी के घर पर ही छूट गया। उसके बाद किशोरी ने घर वालों को पूरे मामले की जानकारी दी। किशोरी ने मंगलवार को अपने पिता के साथ कोतवाली आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। ग्रामीण ने अपने घर पर छूटा युवक का गमछा भी पुलिस के हवाले कर दिया। अतिरिक्त कोतवाल अजब सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही शिवदेई, संजीव कुमार और हरपाल को नामजद किया गया है। पुलिस ने दुराचार की शिकार किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। घटना के नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें