फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंडलेश्वर से कार से नगदी से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

हाइवे पर स्थिति बालाजी आश्रम के सामने दिन दहाडे़ कार सवार बदमाशों ने मुजफ्फरनगर के शुक्रताल निवासी महामंडलेश्वर की कार से सत्तर हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया और कार में सवार होकर भाग गए।
मुजफ्फरनगर के शुक्रताल सिद्ध पीठ पूर्णा गिरी आश्रम निवासी महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज अपनी कार में सवार होकर खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित बालाजी आश्रम में बृहस्पतिवार को बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर भैयादास महाराज से मिलने आये । उनकी कार आश्रम के सामने हाइवे पर खड़ी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे जब महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज अपनी कार में सवार होकर वापस शुक्रताल जाने लगे तभी वहा पर एक ईको कार आकर रुकी और कार में सवार तीन बदमाशों ने महामंडलेश्वर को तमंचा दिखा कार में रखा सत्तर हजार रुपये की नगदी से भरा बैग लूट लिया और कार में सवार होकर भाग गए । महामंडलेश्वर के शोर मचाने पर भक्त एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर गोपाल दास ने भैया दास महाराज सहित कई भक्तों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचे और अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ तमंचा दिखाकर रुपये से भरा बैग लूटकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घंटों तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा जल्द बदमाशों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें