फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बच्ची की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
02 पीबीटीपी 20,21,22
विज्ञापन

हादसे में घायल बच्ची की मौत पर हंगामा
सड़क पर शव रख की गई आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ कराया शांत, शव पीएम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत/बिलसंडा। चार दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल हुई दस वर्षीय ज्योति की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जमकर हंगामा हुआ। परिवार वालों ने आरोपी बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बच्ची के शव को सीएचसी बिलसंडा के बाहर सड़क पर रख दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव तो वापस सीएचसी रखवा दिया, लेकिन परिजन पुलिस से उलझते रहे। बाद में सीओ बीसलपुर के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुवायां (शाहजहांपुर) के गाव गंगसराय के रहने वाले किसान रामभोझ परिवार के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए 27 अप्रैल को बिलसंडा के गांव बिहारीपुर खुर्द आए हुए थे। 28 अप्रैल की सुबह उनकी दस वर्षीय पुत्री ज्योति को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। हादसे के बाद बाइक छोड़कर आरोपी भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ उसी दिन मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इधर, बच्ची की लगातार तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के बाद उसको बरेली दिखाया, बाद में एक मई को वापस घर ले गए थे। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसको सीएचसी बिलसंडा ले गए, जहां करीब नौ बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग पहले थाना बिलसंडा पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। कुछ देर बाद परिजनों ने सीएचसी के बाहर बच्ची का शव सड़क पर रख आरोपी की धरपकड़ की मांग को प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर एसएचओ सीपी शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को वापस सीएचसी रखवा दिया गया। परिजनों का आक्रोश देखते हुए सूचना अफसरों को दी गई। सीओ बीसलपुर अनुराग दर्शन मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को बातचीत कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मामले की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ पहले से दर्ज है। परिवार वालों से बातचीत कर निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अनुराग दर्शन, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें