खेकड़ा (बागपत)।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया शुक्रवार की रात्रि में पुलिस कर्मी गश्त करते हुए जब रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे तो वहां पर संदिग्ध हालत में खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीटा कर दबोच लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम बिलोचपुरा निवासी नौशाद बताया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को उसका चालान कर दिया।