खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को खेकड़ा थाने में क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी एक महिला अपने पति के साथ पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा किसी अज्ञात युवक ने फेसबुक से उसका फोटो उठाकर किसी अन्य अज्ञात युवक के साथ उसे बदनाम करने की नीयत से पेस्ट कर फेसबुक पर डाल दिया। महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर संबंधित युवक का सुराग लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।