खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम विनयपुर केे समीप से तीन लोगों को कच्ची शराब एवं बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया रविवार की रात्रि में पुलिस कर्मी गश्त करते ग्राम विनयपुर पुलिया की और जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तीन व्यक्ति जंगल में दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और मौके से करीब बीस लीटर तैयार कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण प सामग्री बरामद की। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम संजय, धर्मेंद्र एवं शिवकुमार निवासी ग्राम विनयपुर बताये।