फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश के चलते पथराव मारपीट मे दो घायल, एक पक्ष की महिला ने लगाया रेप का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुकेश और रेशू चाचा भतीजे के बीच विगत दो वर्ष से दीवार को लेकर रंजिश चल रही है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्षों में रंजिश के चलते हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी डंडे एवं पत्थर चले। इसमें एक पक्ष का रेशू और दूसरे पक्ष का मुकेश समेत दो लोग घायल हो गए। थाने में मुकेश पक्ष ने विपक्षी रेशू आदि पर मारपीट पथराव का आरोप लगाया। वही रेशू ने मारपीट के साथ ही विपक्षी पर परिवार की दो महिलाओं के सहयोग से पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर प्राथमिकी दर्ज कर महिला को डॉक्टरी कराने के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें