फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद पूर्व जिपं अध्यक्ष गुरदयाल सिंह पर एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा /पीलीभीत। भू-माफिया घोषित किए जाने के बाद जमीन पर कब्जा करने, जानलेवा हमला समेत कई संगीन मामलों में जेल में बंद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। हजारा पुलिस ने किसान से मिली तहरीर पर गुरदयाल सिंह व उसके भांजे के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दोनों पर किसान की बीस एकड़ गन्ने की फसल पर कब्जा करने का आरोप है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टाटरगंज निवासी किसान जनार्दन दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौढ़ी नंबर चार के पास उसका बीस एकड़ खेत है, जिसमें गन्ने की फसल खड़ी हुई है। आरोप है कि बीते माह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष टिल्ला नंबर चार निवासी गुरदयाल सिंह ने असलहों के बल पर उसके खेत पर कब्जा कर लिया था। अब गुरदयाल सिंह के जेल चले जाने के बाद उसके भांजे टाटरगंज निवासी रचपाल सिंह उर्फ पालू ने खेत कब्जा लिया। फसल काटने के लिए दो नवंबर को वह मजदूर लेकर गए तो आरोपी रचपाल ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट कर भगा दिया। असलहों के बल पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसएचओ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें