खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को शाम करीब पांच बजे थाना प्रभारी एसपी सिंह ने नगर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने मोहल्ला रामपुर, अहिरान, गिरधरपुर, मुंडाला आदि में कई लोगों के मकान के बाहर भैंसा बुग्गी आदि खड़ी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में मार्ग पर मकानों के बाहर भैंसा बुग्गी खड़ी की तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने मार्ग पर खडे़ युवकों को भी लाठी भांजकर भगाया। इससे युवकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।