डीएम के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में 17 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इसकी रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ ने सभी 17 पंचायत सफाई कर्मियों का एक माह का वेतन रोक दिया है। नौ मई को डीएम के निर्देश पर जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसमें बेसिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सफाई कर्मचारियों सहित कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अधिकारियों को कहीं स्कूूल बंद मिले, तो कहीं आंगनबाड़ी केेंद्र में ताले लगे मिले थे। साथ ही कई गांवों में पंचायत सफाई अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीपीआरओ ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 17 पंचायत सफाई कर्मचारियों को एक माह का वेतन रोकने के आदेश कर नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।