फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमनगरा में पुलिस का छापा, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। वाहन चोरी को लेकर मिले सुरागों पर काम करते हुए रमनगरा चौकी पुलिस ने मंगलवार को ग्राम रमनगरा में एक मकान में छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से दो दुपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन कब्जे में लिए हैं। हालांकि बाद में एक व्यक्ति के सामने आकर खुद को कार का मालिक बताया गया, तो मौके पर ही कार उसके सुपुर्द कर दी गई। संदिग्ध युवक और दो बाइकों को पुलिस थाने ले आई। रमनगरा चौकी प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि वाहनों की जांच कराई जा रही है। इसमें एक बाइक को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिसको लेकर छानबीन कर रहे हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें