फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक परिसर में थैला काटकर नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी किसान बाबूराम पुत्र अनोखेलाल ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की गजरौला शाखा में है। बृहस्पतिवार दोपहर को उन्होंने बैंक से 20 हजार रुपये निकाले। इन रुपयों को साथ लाए थैले में रख लिया। थैले में पहले से आठ सौ रुपये और रखे हुए थे। वह बैंक से बाहर निकल रहे थे कि इस बीच परिसर में मौजूद एक उचक्के ने ब्लेड से थैला काटकर 20,800 रुपये चोरी कर लिए। इसकी भनक लगते ही किसान के होश उड़ गए। उसने बैंक कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। बैंक के शाखा प्रबंधक लोकेश दत्त शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई गई है। इसको और बेहतर ढंग से दिखवाने के लिए इससे जुड़े एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे। पीड़ित को मामले की पुलिस में शिकायत करने के लिए भी कह दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें