फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जहर देकर हत्या, सास-ससुर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। न्यूरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मां से मिली तहरीर पर सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के महोफ गांव निवासी कैकई देवी पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी नागेश्वरी देवी (20) की शादी गांव के ही आकाश से करीब आठ माह पूर्व की गई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसके पूरा न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारपीट की जाती थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर सोमवार रात ससुर महेंद्र और सास ने नागेश्वरी की जहर देकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह मौत की खबर मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर न्यूरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इधर, सास रामकुमारी का कहना है कि उनका बेटा आकाश और पति महेंद्र हरियाणा मजदूरी करने गए हुए हैं। रविवार को पुत्रवधू नागेश्वरी देवी अपने देवर अरविंद के साथ एक बरात में शामिल होने के लिए पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घुंघचाई कस्बे में गई थी। सोमवार को वहां से वापस ससुराल आई। सोमवार शाम को नागेश्वरी ने सिर में दर्द होने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई थी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक वह नहीं जागी, तो उसके कमरे में गए। वहां वह मृत मिली। उन्होंने मायके वालों की ओर से लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों को भी गलत बताया। इंस्पेक्टर न्यूरिया शहरोज अनवर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूचना मिलने पर गांव में जांच पड़ताल की गई, तो ससुर और पति के कई दिनों से बाहर होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विवेचना सीओ सदर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें