फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसा शिकंजा, जनसेवा केंद्र संचालक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में डाटा फीडिंग के लिए जारी की गई लॉगिंग आईडी और पासवर्ड से फर्जीवाड़ा करने वाले जनसेवा केंद्र संचालक और अनुदेशक समेत तीन के खिलाफ कृषि विभाग के एडीओ की ओर से बरखेड़ा थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरखेड़ा-पीलीभीत मार्ग के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी निवासी मनोज कुमार अनुदेशक होने के साथ गांव के जाहिद हुसैन के जनसेवा केंद्र पर कार्य करते है। कृषि विभाग के एडीओ अहिबरन ने बताया कि बीते दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में डाटा फीडिंग कार्य पूरा करने के लिए मनोज को कृषि विभाग की ओर से लॉगिंग आईडी पासवर्ड जारी किया गया था। डाटा फीडिंग का कार्य पूरा होने के बाद मनोज ने जनसेवा केंद्र संचालक से साठगांठ करके लोगों के साथ धोखाधड़ी शुरू कर दी। गांव पतरासा कुंवरपुर के सुरेंद्र को भी इस काम में शामिल किया गया। इसकी भनक लगने पर शनिवार को एसडीएम बीसलपुर वंदना त्रिवेदी ने जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर लैपटॉप, प्रिंटर व दस्तावेज जब्त करने के साथ जनसेवा केंद्र सील कर दिया था। सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) अहिबरन सिंह की तहरीर पर रविवार को बरखेड़ा थाने में अनुदेशक मनोज, केंद्र संचालक जाहिद हुसैन व सुरेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें मनोज व जाहिद हुसैन पुलिस हिरासत में है। तीसरा आरोपी सुरेंद्र फरार बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें