फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर डालते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला (न्यूरिया)। निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते वक्त पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 25 वर्षीय मजदूर प्रताप की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए परिजनों से तहरीर मांगी गई है। उधर, दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास जारी हैं। न्यूरिया थाना क्षेत्र के धनकुनी गांव निवासी प्रताप मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह गुलड़िया दुल्हन गांव निवासी बाबू के निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालने गए थे। सुबह करीब नौ बजे लिंटर डालते वक्त मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। न्यूरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतीश कुमार बाजपेई ने बताया कि परिवार वालों की ओर से किसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई है। सिर्फ हादसे की सूचना दी है, इसमें मजदूर की इत्तफाकन मौत होने की बात कही गई। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें