खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला लाइन पार बस्ती निवासी एक व्यक्ति की मार्ग पर खड़ी कार चोरी कर ली गई। लाइन पार बस्ती निवासी इकबाल पुत्र अली मोहम्मद कार बुकिंग पर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बीती रात्रि अली उसकी ईको कार गांधी गंज मंडी में खड़ी थी। रात्रि में चोर कार चोरी कर ले गए। सुबह जब इकबाल वहां पहुंचा तो कार चोरी का पता लगा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों संग खेकड़ा थाने पर पहुंच कार चोरी की तहरीर दी।