फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुरालपक्ष के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाले बुलाखीराम की 28 वर्षीय बेटी रेखा की शादी तीन साल पूर्व बीसलपुर के दियूरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजला सिधारपुर के रहने वाले रजनीश से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी में उन्होंने हैसियत अनुसार अच्छा दान दहेज दिया। उसके बाद भी ससुरालवाले खुश नहीं थे। बेटी रेखा पर मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार शाम रेखा के शरीर पर करोसीन डालकर आग लगा दी। कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने बताया कि मृृतका के पिता बुलाखीराम की तहरीर पर पति रजनीश समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें