फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी में डूबकर कंबाइन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

23पीबीटीपी38,39
खन्नौत नदी में डूबकर कंबाइन चालक की मौत
परिजनों का कार्रवाई से इनकार, नहीं कराया पीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा।
खन्नौत नदी में नहाते वक्त बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सिंभुआ गांव निवासी 30 वर्षीय ओमकार की डूबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसको बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। जिस पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिंभुआ गांव निवासी ओमकार पुत्र रामपाल कंबाइन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार सुबह पास के ही मढ़ानाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए साइकिल से गए थे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद दिन भर वहां पर सेवा कार्य किया। इसके बाद पास से गुजर रही खन्नौत नदी में नहाने के लिए गए और डूब गए। चीख पुकार होने पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। डूब रहे ओमकार को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर परिजन शव को घर ले गए। युवक की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें