खेकड़ा (बागपत)।
थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया मंगलवार की सुबह रटौल चौकी पुलिस गश्त करते घिटोरा मार्ग तिराहे के समीप पहुंची। तभी पुलिस को देखकर बाइक पर बोरा लिए एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने बाइक सहित युवक को पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर उसके बोरे से हरियाणा से तस्करी कर लाई तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर ग्राम घिटोरा निवासी अजीत निकला।