फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
मजदूर की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चालक पर लापरवाही का आरोप, पत्नी ने दी तहरीर
विज्ञापन

बिलसंडा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिलसंडा/पीलीभीत। बरेली के एक भट्टे पर मजदूरी करने के लिए परिवार और ग्रामीणों संग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रविवार शाम साढ़े पांच बजे घर से निकले ग्राम पगार निवासी नन्हेलाल (48) पुत्र नत्थूलाल की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। दूसरे दिन सोमवार दोपहर ढाई बजे सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बिलसंडा ग्राम पगार निवासी नन्हेलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार शाम साढ़े पांच बजे वह पत्नी रेशमा देवी, बच्चे और गांव के 12 अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बरेली के फरीदपुर स्थित रजऊ भट्टे पर काम करने जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव निवासी समोध चला रहे थे, वह बराबर की सीट पर बैठे हुए थे। बीसलपुर-बरेली रोड पर रिछौला गांव के पास पहुंचने पर रात करीब आठ बजे नन्हेलाल नीचे गिर गए। करीब सौ मीटर आगे पहुंचने पर एक बाइक सवार ने मजदूर के सड़क पर गिरने की जानकारी दी। इस पर सभी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक मजदूर को उठाकर ट्रॉली में लिटा दिया। इसके बाद उसको इलाज कराने के लिए ले जाने के बजाए उसको लेकर आगे चलते रहे। केसरपुर भट्टे पर पहुंचने पर चालक ने सभी को वहीं पर उतार दिया। यहां पत्नी रेशमा ने देखा तो मजदूर की मौत हो चुकी थी। इसकी सूूचना मिलने पर सोमवार सुबह परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। दोपहर साढ़े 12 बजे सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चार बच्चे कंचन (20), विजयपाल (14), पंकज (12) और दर्शन (7) हैं। इसमें कंचन की शादी हो चुकी है। एसओ सीपी शुक्ला ने बताया कि महिला से मिली तहरीर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें