फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से रेप, बचाने आए पति को पीटा

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
न्यूरिया। खेत पर शौच के लिए गई महिला से सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के एक युवक ने रेप किया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पति की आरोपी ने पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला से मिली तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सोमवार रात नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे मकान से कुछ दूरी पर स्थित खेत में शौच को गई थी। इस बीच गांव का कालीचरन मौके पर आ गया और महिला से रेप किया। चीख पुकार करने पर पास से गुजर रहे पति खेत में आ गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, तो उसने पति की पिटाई कर दी और धमकी देकर भाग गया। रात में ही महिला ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें आरोपी से परिवार की जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि आरोपी कालीचरन के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें