खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला अहिरान निवासी दीपक और सोनू के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के सोनू, उसकी मां एवं दूसरे पक्ष के दीपक और उसकी मां लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल खेकड़ा थाने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।