फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चला अभियान, 19 ओवरलोड वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर चला अभियान, 19 ओवरलोड वाहन सीज
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। उपजिलाधिकारी एवं एआरटीओ ने रात में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अभियान चलाकर 14 ओवरलोड ट्रक एवं पांच ट्रैक्टर ट्राली समेत 19 वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के चलते वाहन चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार एवं एआरटीओ बागपत आरपी मिश्रा ने सोमवार देर रात यह चेकिंग अभियान शुरू किया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उन्होंने ईंटो से भरे 11 ओवरलोड ट्रक, रेत से लदे दो ट्रक, एक रोड़ी से लदा ट्रक और ईंटों से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्राली समेत 19 वाहनों को पकड़कर तहसील परिसर लाया गया। कई घंटे चले इस अभियान के दौरान वाहन चालकों में खलबली रही। अनेक चालक अपने ओवरलोड वाहनो को संपर्क मार्गों से लेकर चले गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि हाईवे पर किसी भी कीमत पर ओवरलोड वाहनों को नही चलने दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें