फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। बिसनपुर के जंगल में यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाने के आरोप में पुलिस ने छापामारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कच्ची शराब, यूरिया व उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बिसनपुर के जंगल में कच्ची शराब बनाई जा रही है। उसको जहरीला बनाने के लिए यूरिया मिलाई जा रही है। चंद दिन पहले हुए पुलिस पर हमले से सबक लेते हुए गजरौला पुलिस ने इस बार पूरी तैयारी से दबिश दी। एसएचओ नरेंद्र यादव, जरा चौकी इंचार्ज निर्देश कुमार चौहान ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। मौके से पुलिस ने ग्राम शिवनगर निवासी नत्थूलाल पुत्र खंजनलाल को बच्ची शराब बनाते धर दबोचा। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के पास से 80 लीटर शराब, एक किग्रा यूरिया व उपकरण बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। उधर अमरिया पुलिस ने ग्राम देवहा निवास चंचल सिंह पुत्र साधु सिंह को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें