फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरकर्मी बताकर शादी की, अब हो रहा दहेज उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरकर्मी बताकर शादी की, अब मांग रहा दहेज
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा थाने पर शुक्रवार को शाहदरा निवासी एक नवविवाहिता अपने परिजनों के साथ पहुंची। उसने तहरीर देकर कहा कि सोलह मई को खेकड़ा निवासी एक युवक ने स्वयं को फायरकर्मी बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। इस पर परिजन भी रजामंद हो गये। शादी के एक सप्ताह बाद ही वह नवविवाहिता के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करने लगा। काफी प्रताड़ित करने पर मायक वालों ने विवाहिता के पति को सत्तर हजार रुपये दिए। लेकिन, इसके बाद भी पति नहीं माना और उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर मारपीट कराता रहा। वह किसी तरह वहां से निकल अपने मायके में परिजनों के पास पहुंची। विवाहिता ने पुलिस से फर्जी फायरकर्मी बता शादी करने एवं दहेज के लिये उत्पीड़न करने को लेकर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें