फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट बुधवार को लगभग एक माह बाद दर्ज कर ली। गांव जसोली निवासी इंद्रावती ने बताया कि उन्होंने एक माह पूर्व थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव खजुरिया नवीराम स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमेर लाल से जनसूचना अधिकार के तहत विद्यालय संबंधी कुछ सूचनाएं मांगी थी। इससे खफा होकर प्रधानाध्यापक ने गाली-गलौज की और बाइक से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इंद्रावती ने उसी समय कोतवाली में नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब इंद्रावती ने अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से शिकायत की। कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें