फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद बाबा को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मामूली कहासुनी के बाद एक युवती ने पड़ोस में खोखा रखने वाले एक बाबा को चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां युवती के गलती स्वीकारने और इलाज कराने की बात कहने पर दोनों में सुलह हो गई।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी बाबा राम मोहन दास ने बताया कि उनके पड़ोस में ही गांव की एक युवती भी खोखा रखती है। सोमवार रात मामूली कहासुनी के बाद दोनों में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि इस पर युवती ने आम काटने को रखा चाकू उठाकर वार कर दिया। इसमें उनके हाथ में चोट आई। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर कार्रवाई से इंकार कर दिया। युवती ने खुद की गलती स्वीकारते हुए माफी मांग ली। इस पर उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें