फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना पुलिस करती रही टालमटोल, एसपी पहुंचे तब हुई कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धार्मिक स्थल पर खुराफात कर मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने के मामले में कोतवाली पुलिस टालमटोल करती रही, लेकिन सोमवार रात एसपी के पहुंचने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुजारी से बातचीत की। जिसके बाद तहरीर लेकर रात में ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

असम हाईवे पर चीनी मिल के पास ब्रहमदेव बाबा के मंदिर में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने खुराफात करते हुए दो मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी थीं। रविवार सुबह पुजारी सोनू के सूचना देने के बाद भी कोतवाली से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। दूसरे दिन शोर मचने पर सोमवार को पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची थी, लेकिन मानसिक मंदित की हरकत का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई नहीं की गई थी। इसको टाल दिया गया था। घटना मुख्यालय तक पहुंची तो खलबली मच गई। इस पर रात करीब साढ़े दस बजे के बाद एसपी मनोज कुमार सोनकर पूरनपुर आए। यहां उन्होंने घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले को गहनता से समझा। पुजारी सोनू को रात में ही कोतवाली बुलाया गया और बातचीत की। अब तक रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर भी नाराजगी जताई। इसके बाद पुजारी से रात में ही तहरीर लेकर उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मंगलवार को हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए पूरनपुर पुलिस को निर्देशित कर दिया है। आरोपी जल्द जेल भेजे जाएंगे। सर्विलांस और स्वॉट टीम को भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें