फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल और तीन सिपाहियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पचास की उम्र पार कर चुके अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में एएसपी के निर्देशन में बनी स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा छंटनी करने के बाद एक हेड कांस्टेबल और तीन सिपाहियों को इसमें शामिल किया गया है। सभी को एसपी की ओर से नोटिस भेज दिए गए हैं। इसमें तीन माह का समय जवाब के लिए है। हालांकि सूत्रों की माने तो अब उनकी वापसी नहीं होगी। नोटिस भेजा जाना महज औपचारिकता है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग को बेहतर बनाने के लिए बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 से अधिक उम्र के अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर निगाह साधी थी। इस दायरे में आने वाले पुलिसकर्मियों की छंटनी कर उनको तीन महीने का वेतन देने के बाद उनकी छुट्टी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से ही पूरे प्रदेश में इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिले में भी एएसपी, सीओ से स्क्रीनिंग कराई गई। जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल श्याम नरायन शर्मा, गजरौला थाने के कांस्टेबल गिरीश सिंह, हजारा के राजकुमार सिंह और दियोरियाकलां के वीरेंद्र को इसमें शामिल किया गया है। इनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए जिले में एक हेड कांस्टेबल और तीन सिपाहियों के नाम सामने आए हैं। इनको नोटिस जारी किए गए हैं। ये पुलिसकर्मी सर्विस के दौरान अनुशासनहीनता पर अनेक बार दंडित हुए हैं। सभी की उम्र 50 के पार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें