न्यूरिया। उत्तराखंड के खटीमा से गोमांस लेकर आ रहे महिला समेत दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर गोमांस की तस्करी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। शनिवार सुबह न्यूरिया पुलिस टनकपुर हाईवे पर मझोला चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच उसको सूचना मिली कि खटीमा से कुछ लोग गोमांस लेकर आ रहे है। इस पर पुलिस ने दुपहिया वाहनों को गहनता से चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूटी सवार महिला और उसके साथी को पुलिस ने रोका। पुलिस के पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। चेक करने पर उनके पास से 40 किग्रा गोमांस बरामद किया गया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहल्ला तिगड़ी निवासी परवीन पत्नी मतलूब हुसैन और हल्दी फार्म उत्तराखंड निवासी जोगा सिंह को गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दी है। ब्यूरो