फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं उसके आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। विरोध पर किशोरी को उठवा लेने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दो को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। नगर की एक किशोरी को 18 मई को अगवा कर लिया गया था। किशोरी को गुरुग्राम में रखा गया। किसी तरह से घर लौटी किशोरी ने आप बीती बताई। तब लोकलाज के डर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। किशोरी का बैग आरोपी के पास रह गया। बैग में जेवरात और किशोरी के अभिलेख थे। बैग मांगने पर किशोरी का दुबारा अपहरण कर लेने और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके बाद किशोरी के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए गए। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव पिपरिया जयभद्र निवासी हर्षित पांडेय, उसके पिता श्रीराम आसरे उर्फ राम शर्मा, राम शर्मा की पुत्री पूजा पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी हर्षित और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें