फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। बीमारी से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने लंबे समय से बीमार होने को महिला के खुदकुशी करने की वजह बताया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के पिपरगहना गांव निवासी पृथ्वीराज खेती करते हैं। उनके दो बेटे रघुवीर और बलवीर है। उनकी पत्नी सर्वेशा देवी (45) कई सालों से बीमार चल रही थीं। डिलीवरी को लेकर कई ऑपरेशन होने के बाद से ही उनको पेट में दिक्कत रहती थी। वह बीमारी से काफी परेशान हो चुकी थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। देर रात किसी समय सर्वेशा देवी ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उनका शव परिसर में ही नीम के पेड़ पर लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। खबर मिलने पर महिला के मायके वाले भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इसमें परिवार के सदस्यों से बीमारी को ही महिला की मौत की वजह बताया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। खुदकुशी की वजह बीमारी बताई गई है। किसी तरह की तहरीर परिवार ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें