फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में उठाएं ठोस कदम, वरना होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बढ़ती गोकशी की घटनाओं को लेकर कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइंस पहुंचकर एसपी मनोज कुमार सोनकर को ज्ञापन सौंपा। इसमें सात दिन में ठोस कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। एसपी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार गोवंश की सुरक्षा और उनको आश्रय देने के लिए गंभीर है। इसके बावजूद जिले में आए दिन गोकशी की घटना हो रही है। यह चिंताजनक है। आरोप लगाया कि पुलिस को कई बार गोकशी से जुड़ी सूचनाएं भी दी जाती हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। घटना के बाद कुछ दिन की सख्ती कर भुला दिया जाता है। गोमांस तस्करों को सूची बनाकर जेल भेजने, गैंगस्टर, रासुका की कार्रवाई करने की मांग की गई। जिन इलाकों में गोकशी बढ़ी है, वहां के चौकीदार और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र ने गोकशी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के स्वतंत्र देवल, दीपक सक्सेना, अजय शर्मा, शिवसेना के शैली शर्मा, हिंदू महासभा के विक्रांत, गोरक्षा वाहिनी के आकाश सक्सेना, जीतू सूर्या, हिंयुवा के गौरव गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें