फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं पर सेल्समैन से भिड़े बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर बाइक सवारों ने पंप के सेल्समैन की पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने गुंडई दिखाते हुए पंप की मशीन में भी तोड़फोड़ की। हालांकि शोर पर जमा हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। मालूम हो कि सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत होने के बाद से जिला प्रशासन ने नो हेलमेट नो पेट्रोल मुहिम शुरू की है। बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के लिए पंप मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इसका ज्यादा असर सड़कों पर अभी देखने को नहीं मिला है, लेकिन भिकारीपुर गांव में इसको लेकर विवाद हो गया। भिकारीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह दो बाइक सवार पेट्रोल डलवाने आए। वहां पर मौजूद सेल्समैन बृजेश कुमार ने हेलमेट न पहने होने के कारण उनको पेट्रोल देने से मना कर दिया। पहले तो वह सेल्समैन पर दबाव बनाते रहे। इसके बाद भी जब पेट्रोल नहीं दिया तो सेल्समैन से मारपीट शुरू कर दी। पंप पर लगी मशीन में तोड़फोड़ करने लगे। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी खटीमा उत्तराखंड निवासी बलराज और भूपेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें