फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के मकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बंद मकानों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। पुलिस अभी पुराने मामलों में सुराग जुटा नहीं सकी थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देकर नई चुनौती दे डाली। ठेकेदार के बंद मकान के ताले तोड़कर घुसे चोर डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका है। शहर के मोहल्ला बड़ा खुदागंज निवासी फइम खां सिंचाई विभाग में ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि पांच दिन पूर्व मकान को ताला लगाकर वह परिवार समेत नैनीताल (उत्तराखंड) गए थे। इस बीच चोरों ने मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरों को खंगाल दिया। यहां से चोर 25 हजार की नकदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उनको मकान के टूटे ताले और सामान बिखरा पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर वह तत्काल वापस आ गए। घर आकर सामान चेक करने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पीड़ित से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें