पूरनपुर। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 110 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। मौके से एक युवती सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया। गांव सिरसा में आठ सौ लीटर शराब बनाने को तैयार किया गया लहन नष्ट किया गया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव सिरसा में छापा मारकर 55 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित रामऔतार की पुत्री अनामिका, गांव गुलडिय़ा खास निवासी लालाराम, गांव मकरंदापुर निवासी लाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। रामऔतार छापे की भनक लगने पर भागने में सफल हो गया। इसके अलावा दरोगा देवेंद्र सिंह ने गांव रुद्रपुर निवासी निर्मल सिंह को बीस लीटर शराब, दरोगा दीपचंद ने गांव चांटफिरोजपुर निवासी पप्पू, राजेंद्र को बीस लीटर शराब सहित, दरोगा अमित पाल ने गांव चांटफिरोजपुर निवासी रामस्वरूप को बीस लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया।