फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से लोडर पलटा, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रूपपुर कमालू गांव के पास ईको कार की टक्कर लगने के बाद टाटा लोडर पलट गया। हादसे में लोडर सवार 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया और शव घर ले गए। हादसे के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है। कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले खलील अहमद मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उनका भाई आसिफ काम के सिलसिले में उत्तराखंड के वनबसा जाने को टाटा लोडर से निकला था। उसके साथ उनका 14 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम भी था। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रूपपुर कमालू गांव के पास पहुंचते ही कार ने लोडर को टक्कर मार दी। इसके बाद टाटा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लोडर सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मुस्तकीम को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक इलाज के बाद आसिफ को परिजन साथ ले गए। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। इधर, किशोर की मौत का पता लगते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मां मोबीन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक इकलौता बेटा था। उसके चार बहने नेहा, हिना, शिफा, गुलफिशां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें