पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में टूटा पुल के समीप झाल में युवक का शव फंसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी 42 वर्षीय दयाराम के रूप में हुई। दयाराम चार दिन से घर से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर गांव सबलपुर खास के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त गांव निवासी दयाराम के रूप में की। उन्होंने बताया कि दयाराम मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और चार दिन से लापता थे।