फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी ने अपने दो सगे भाइयों के साथ घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। जाग होने पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर महिला की ओर से सुरेंद्र उसके भाई महेश, अवनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना क्षेत्र के एक गांव में 15 मई रात की है। महिला ने बताया कि उसका पति गांव तकिया दीनारपुर में एक शादी में गया था। वह बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सुरेंद्र अपने भाई महेश और अवनीश के साथ घर में घुस आया। छत पर सुरेंद्र ने उसे दबोच लिया। विरोध पर मुंह दबाकर तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। शोर-शराबा होने पर पास में सो रही उसकी भतीजी जाग गई और रोने लगी। तब आरोपी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने बताया कि पति के घर लौटने पर उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। घटना की तहरीर घुंघचाई पुलिस चौकी, कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर महिला की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने पहले घर में घुसकर छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। बाद में दुष्कर्म की बात कहने लगी। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें