फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में सात स्थानों पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में सात स्थानों पर बीते 24 घंटे के दौरान आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। गांव सखिया निवासी सुमन कुमारी, गांव राजूपुर निवासी छेदालाल, गांव कनपरी निवासी दयाशंकर, गांव गुलड़िया निवासी भजनलाल, कृष्णपाल, डोरीलाल, धर्मपाल के गन्ने के खेत में आग लगने से फसल तबाह हो गई। गांव भीकमपुर निवासी ज्योति स्वरूप की पशुशाला, गांव अंडाह निवासी श्रीकृष्ण, धर्मवीर, चिरौंजीलाल, काजरबोझी निवासी हरप्रसाद, सेवाराम के घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में छप्पर, कपड़े, बर्तन, जेवर, नकदी, लकड़ी, भूसा आदि जल गया है। सभी अग्निपीड़ितों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है, इसके अनुसार आग में लगभग दो लाख का नुकसान हो गया है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें